हज़ारीबाग: हजारीबाग: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘उलगुलान’ आंदोलन आज भी प्रेरणा देता है। उपायुक्त ने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।