हज़ारीबाग: हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक फरार, पुलिस कर रही तलाश
हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल के ओपन जेल के होल्डिंग कैंप से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार हो गए तीनों कैदियों को भारत में अवैध तरीके से रहने के कारण पकड़ा गया था। बीच शहर में प्रशासन के नाक के नीचे से बांग्लादेशी कैदियों के फरार होने से केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहा है।