हज़ारीबाग: भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
आदिवासी समाज और छात्र संघ के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मनोनीत सदस्य रमेश हेम्ब्रोम ने कहा कि आजादी के 77 साल और झारखंड बने 25 साल बाद भी बिरसा मुंडा का सपना अधूरा है। कार्यक्रम में सुशील ओरछा, पप्पू एक्का, अनिल टुडू समेत कई लोग शामिल हुए।