हज़ारीबाग: हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक फरार
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक – रीना खान, अख्तर खुशी और नजमुल – फरार हो गए। तीनों बिना पासपोर्ट भारत में घुसे थे और सजा पूरी कर चुके थे। घटना शुक्रवार रात या शनिवार सुबह की है। पुलिस छापेमारी में जुटी है। इससे पहले भी कई विदेशी यहां से फरार हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।