दमोह: पुरैना तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस शिनाख्त में जुटी, TI मनीष कुमार बोले
Damoh, Damoh | Aug 1, 2026 दमोह पुरैना तालाब स्थित मंदिर के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली TI मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। सिर क्षत-विक्षत होने से मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस शिनाख्त और मामले की जांच में जुटी।