जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने नगर आयुक्त एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान विभिन्न छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया तथा स्थिति पर निगरानी रखा। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के साथ-साथ एसडीआरएफ के बोट से भी निरीक्षण कर प्रबंधन तथा व्यवस्था का अनुश्रवण किया। पूजा आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों, छठव्रतियों, श्रद्धालुओं सहित आम जनता से भी संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक लिया। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के लिए हर प्रशासनिक सुविधा थी। आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत सभी प्रबन्ध किया गया था। मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था तथा सुचारू यातायात-प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी।दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। कंट्रोल रूम क्रियाशील था। वीडियो कैमरों-सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही थी। जिलाधिकारी के निदेश पर छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के बाद घाटों की सफाई की जा रही है। सभी घाट प्रातः अर्घ्य के लिए तीव्र गति से तैयार किए जा रहे हैं।पदाधिकारियों को ऊषा अर्घ्य के समय भी सजग एवं सतर्क रहने का निदेश दिया गया है।
#BiharKaGarv_छठमहापर्व
#BiharKaGarvChhathMahaparv
#बिहार_का_गर्व_छठ_महापर्व
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar