केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की पैर फिसलने के कारण खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे निवासी 59 वर्षीय यशवंत किसनराव थोरात सोमवार सुबह गौरीकुंड से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान छौड़ी गधेरे के समीप अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल), DDRF, YMF और आपदा मित्र की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने बेहद दुर्गम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालु के शव को खाई से बाहर निकाला और गौरीकुंड पहुंचाया। पुलिस और प्रशासन द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ruderperyag #Kedarnaathdhaam #Chaardhaamyatera