ब्रहमखाल के पास ट्रक से टकराई कार, पुरोला ब्लॉक प्रमुख समेत बच्चे और पति घायल
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रहमखाल के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पुरोला के ब्लॉक प्रमुख समेत बच्चे और पति सवार थे।
हादसे में सभी सवारों को सामान्य चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी ब्रहमखाल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
#Uttarkashi #Brahmkhal #Purola #RoadAccident #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #PahadSamachar