बहराइच: मसूद नगर बस्थनवा में सियार के हमले में महिला समेत 5 लोग हुए घायल, सियार का मिला शव, डीएफओ ने बताया- रेबीज संक्रमित था
मसूद नगर बस्थनवा में अज्ञात जंगली जानवर की पहचान हो गई है। सियार के हमले में महिला समेत पांच लोगों को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया तो सियार का शव मिला। उसके रेबीज से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस कारण वह पागल हो गया था।