गुलाबगंज: अटारीखेजड़ा में किसान कांग्रेस ने बिजली कटौती के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम की चेतावनी दी
गुलाबगंज तहसील के ग्राम अटारीखेजड़ा सहित जिले के अधिकांश क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, खाद की समस्या, सोयाबीन फसल का मुआवजा-बीमा और नलजल योजना में गड़बड़ी को लेकर किसान कांग्रेस ने रविवार दोपहर 3 बजे अटारीखेजड़ा मे धरना-प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह किरार के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष विनीत दांगी की मौजूदगी मे सौंपा ज्ञापन।