पौड़ी मुख्य बाजार में चोरी का प्रयास, शटर का ताला तोड़ते पकड़ा गया युवक; स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपा
पौड़ी। शहर के मुख्य बाजार में देर रात करीब 11 बजे एक दुकान का शटर तोड़कर ताला खोलने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। संदिग्ध को दुकान का ताला तोड़ते देख लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
Pauri, Garhwal | Nov 3, 2026