#जिला अस्पताल पौड़ी में बिजली गुल होते ही स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था भी अंधेरे में!
जिला अस्पताल पौड़ी में बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था का अभाव मरीजों और तीमारदारों के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है। जानकारी के अनुसार, बिजली गुल होने पर केवल इमरजेंसी वार्ड में ही बिजली की सुविधा उपलब्ध रहती है, जबकि अस्पताल के अन्य हिस्सों में मरीजों और उनके तीमारदारों को अंधेरे और अव्यवस्थाओं के बीच समय बिताना पड़ता है।
सवाल यह है कि जब जिला अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था ही पर्याप्त नहीं है, तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे मिलेंगी? आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान कब करेंगे?
Pauri, Garhwal | Nov 3, 2026