गोगरी: प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, श्रद्धा और भक्ति का रहा माहौल
लोक आस्था का महापर्व का आज तीसरा दिन है। गोगरी प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर डूबते सूर्य को श्रद्धा और निष्ठा का साथ अर्घ्य दिया गया। गुरुवार की शाम तीन बजे से ही विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। इस बीच श्रद्धालुओं द्वारा साढ़े चार बजे से लेकर सूर्यास्त होने तक डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय दिख रहा था।