गोगरी: छोटी पसराहा में छठ घाट पर उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
गोगरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में आस्था का महापर्व को लेकर गुरुवार की शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस बीच गुरुवार की शाम चार बजे गोगरी प्रखंड के छोटी पसराहा गांव में छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां श्रद्धा और भक्ति के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बताया जाता है कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य छठ घाट का निर्माण किया गया।