नईसराय: थाना प्रभारी ने बुजुर्ग और असहाय महिला को उपलब्ध कराया एक महीने का राशन, बुजुर्ग दंपत्ति की आंखों में चलके आंशू
नई सराय थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने एक गरीब बुजुर्ग महिला की सहायता कर मानवीय संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। दरअसल बीसोर के सपेरा डेरा में निवास करने वाली एक गरीब बुजुर्ग महिला के घर अन्य घरेलू सामान तो दूर राशन की भी व्यवस्था नहीं थी। इस पर थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने गरीब महिला को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया।