ओबरा: इंजानी गांव में कुएं में डूबकर पांच साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Obra, Sonbhadra | Oct 20, 2026 बीजपुर के इंजानी गांव में मंगलवार को पांच साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय शंकर के बेटे बुलेट बाबा अंबेडकर के रूप में हुई। दशहरे के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर बच्चा घर के पास कुएं के किनारे कांटा डालकर मछली मार रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में गिर गया।