बारां में भाजपा नेता आनंद गर्ग के आवास पर आयकर विभाग की रेड
इस दौरान भारी पुलिस बल रहा तैनात, चर्चा का विषय बना मामला
शहर के प्रसिद्ध भाजपा नेता और व्यापारी आनंद गर्ग के आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना है, मौके पर आयकर विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं, वहीं सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने ऑफिस, गोदाम और मकान के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी है, आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है और यह मामला बारां में चर्चा का विषय बना हुआ है, कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार
Sangod, Kota | Sep 13, 2026