उज्जैन: खस्ताहाल सड़कों की शिकायत सुधारने में पूरे मध्य प्रदेश में नंबर-1 बना उज्जैन PWD 🏆🛣️
खराब सड़कों और गड्ढों की ऑनलाइन शिकायतों का समाधान करने में उज्जैन जिला पूरे मध्य प्रदेश में अव्वल रहा है। उज्जैन लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पिछले महीने 'लोकपथ' ऐप पर आई 327 शिकायतों का 100 प्रतिशत निराकरण कर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया है। कार्यपालन अभियंता अजय यादव के नेतृत्व में विभाग ने एक नया सिस्टम तैयार किया, जिससे मुख्यालय से शिकायत मिलते ही संबंधित इंजीनियर द्वारा तय समय में समस्या का समाधान किया गया। लोकपथ ऐप की शिकायतों को सुलझाने वाले टॉप-5 जिलों में उज्जैन सबसे ऊपर है, जबकि दतिया का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है।
#UjjainNews #MPNews #PWD #GoodGovernance #siti24ujjain