घोड़ाडोंगरी: मलवार गांव में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
मलवार गांव में बुधवार रात 8 बजे एक व्यक्ति ने पत्नी से हुए विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मलवार गांव में पत्नी से हुई विवाद में अंजू परते उम्र 45 साल ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया