घोड़ाडोंगरी: सारनी में छठ महापर्व की तैयारियों का एसडीओपी और जनप्रतिनिधियों ने सतपुड़ा डेम के छठ घाट पर निरीक्षण किया
सारनी में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एसडीओपी रोशन कुमार जैन एवं जनप्रतिनिधियों ने सतपुड़ा डेम के छठ घाट का निरीक्षण किया। छठ घाट पर साफ सफाई, टेंट व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि छठ घाट पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा समस्त व्यवस्थाऐ की जाएगी।