घोड़ाडोंगरी: बगडोना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
बगडोना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि बगडोना में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सुंदरलाल 65 साल की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मामले की तहरीर प्राप्त हुई।