घोड़ाडोंगरी: जामखोदर गांव में धान निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल
जामखोदर गांव में बुधवार रात 9बजे धान निकालने के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जामखोदर गांव में धान निकालने के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से सुखवंती बाई गंभीर रूप से घायल हो गई।