घोड़ाडोंगरी: लोनिया गांव में बाइक से अपने घर जा रहे एक युवक को सांप ने काटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
लोनिया गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक से घर जा रहे एक युवक को सड़क पर सांप ने काट लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लोनिया गांव में बाइक से घर जा रहे राहुल मंडल 26 साल निवासी लोनिया को सड़क पर सांप ने काट लिया।