पालीगंज: कुरकुरी गांव में रास्ते के विवाद पर हुई मारपीट में एक महिला घायल
पालीगंज के कुरकुरी गांव में रास्ते विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान सावित्री देवी के रूप में की जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।