❤️ दिल की सेहत का ख्याल—सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ECG जांच
📍 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आमजनों को निःशुल्क ECG जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
◆ सितंबर माह में 2,618 लोगों की निःशुल्क ECG जांच
◆ जिला अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध
◆ समय पर जांच से हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान एवं उपचार में मदद
◆ निजी जांच केंद्रों पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से मरीजों को राहत
◆ सीने में दर्द, सांस फूलना, अनियमित धड़कन या चक्कर आने जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज
🩺 सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने आमजनों से अपील की है कि हृदय संबंधी लक्षण महसूस होने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।
✅ समय पर जांच—स्वस्थ हृदय की ओर महत्वपूर्ण कदम।
🏥 नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध निःशुल्क ECG जांच का लाभ उठाएं।
#स्वस्थजहानाबाद #ECG #निःशुल्कजांच #स्वास्थ्यसेवा #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
1 views | Jehanabad, Bihar | Sep 28, 2026