मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के भसोट गांव में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर
भसोट गांव निवासी आशीष कुमार (23) पड़ोसी महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर दोपहर में करीब दो बजे युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन को इसकी जानकारी होते ही आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया ले आकर दाखिल कराए। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।