मछलीशहर: मछलीशहर में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगेश यादव मामले में CBI जांच की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल यादव तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अजहर रहमान ने अपने साथियों के साथ उप जिलाधिकारी मछली शहर को सुल्तानपुर में हुए एनकाउंटर में एक लाख के ईनामी बदमाश मंगेश यादव मामले में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा, सपा नेता अजहर रहमान ने सरकार पर जातिवादी होने का आरोप लगाया ।