मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर के गांव रखौली में सांड के हमले से आधा दर्जन लोग हुए घायल
रखौली में इन दिनों सांड के आतंक से लोग परेशान हो गए है। वह लोगों को खदेड़ खदेड़ मार रहा है। जिससे लोगों को घर से निकलना दूश्वार हो गया है। रविवार को सांड के हमले से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें अभिषेक पाण्डेय 38, दया शंकर पाण्डेय 65, किशना पाण्डेय 60 व शिव शंकर पाण्डेय 55 आदि है। जिन्हे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।