मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में सांप के डंसने से छात्रा की हुई मौत
पवांरा थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी पिंकी (18) पुत्री उदयराज प्रतिदिन की तरह देर रात करीब 11 बजे खाना खा कर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। उसी दौरान कहीं से भटक कर कमरे में पहुंचे सांप ने पैर में डस लिया और वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन ने देखा तो पैर में सांप ने डंस लिया था। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया