यूपी के बागपत में 13 अगस्त को मिली 14 वर्षीय किशोरी की जली हुई लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अमन सागर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि मृतका मूल रूप से मथुरा की रहने वाली थी और अमन उसे कथित तौर पर भगाकर दिल्ली ले आया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद अमन की पत्नी इसका विरोध करने लगी और घर में अक्सर विवाद होता था।
आरोप है कि एक दिन अमन और उसकी पत्नी ने गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर स्कूटी पर रखकर दिल्ली से बागपत ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, बागपत में शव पर तेजाब और पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया।
घटना के बाद दोनों दिल्ली स्थित घर खाली कर हाथरस चले गए, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
.
.
.
.
#Baghpat #BaghpatNews #UPNews #UttarPradesh #CrimeNews #MurderCase #MurderMystery #BaghpatCrime #MinorGirl #DelhiNews #Mathura #Hathras #PoliceInvestigation #UPPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #HindiNews #NHPBharat #NHPBharatNews #LatestNews #UPBreakingNews