यूपी के मथुरा में PNG गैस लाइन फटने के बाद अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले तेज धमाका हुआ, जिसके बाद करीब 12 फीट तक आग की लपटें उठने लगीं।
हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गैस लाइन फटने की वजह और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
.
.
.
.
#Mathura #MathuraNews #UPNews #UttarPradesh #PNG