यूपी में 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर एक बार फिर सियासी माहौल गरमाता नजर आया। मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पोस्टर लगाए जाने की बात सामने आई है।
इन पोस्टरों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है— “न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे।”
2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिनों तक तनाव और हिंसा का माहौल रहा था।
दंगे की बरसी पर लगाए गए इन पोस्टरों ने एक बार फिर 2013 की हिंसा की यादों और राजनीतिक बहस को चर्चा में ला दिया है।
.
.
.
.
#MuzaffarnagarRiots #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarDange #UPNews #UttarPradesh #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Shamli #Saharanpur #Aligarh #WesternUP #2013Riots #MuzaffarnagarRiotsAnniversary #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NHPBharat #NHPBharatNews