कानपुर, यूपी के रहने वाले चंदन गुप्ता को कथित तौर पर रूस की पुलिस मॉस्को से अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि चंदन रूस में हाई क्वालीफाइड वीजा पर रहकर काम कर रहे थे।
चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने आशंका जताई है कि रूस सरकार उन्हें जबरन सेना में भर्ती कर सकती है। घटना के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है और चंदन की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले से जुड़ी परिस्थितियों और चंदन को पुलिस द्वारा ले जाने की वजह को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।
.
.
.
.
#Kanpur #ChandanGupta #Russia #Moscow #RussiaPolice #MoscowNews