लखीसराय: चिकित्सक हत्याकांड के विरोध में विद्यार्थी परिषद का आक्रोश मार्च,आरलाल कॉलेज से शहीद द्वार तक किया विरोध प्रदर्शन
लखीसराय जिले मे कोलकाता मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी महिला चिकित्सक के दुष्कर्म व निर्मम हत्या के विरोध में चिकित्सक संगठन के साथ अब स्थानीय स्तर पर अन्य सामाजिक संगठन ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थानीय जिला इकाई ने जिला संयोजक मनीष यदुवंशी के अध्यक्षता में निकाला आक्रोश मार्च।