हमीरपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय नदेहरा में समय से ताला न खुलने का सहायक शिक्षक ने लगाया आरोप
बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नदेहरा के बंद होने का फोटो वीडियो सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार खरे ने सोशल मीडिया में वायरल करके दावा किया कि विद्यालय शासनादेश के अनुसार नहीं बल्कि प्रधानाध्यापक की मर्जी से खुलता और बंद होता है। जबकि प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार दीक्षित का दावा है कि विद्यालय समय पर खुला था। महज कार्यालय बंद था क्योंकि उसमें निर्माण कार्य चल रहा