हमीरपुर: सरीला कस्बे में मारपीट की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने की शिकायत जिलाधिकारी से
सरीला निवासी मुकेश ने बताया कि उसने समद की दुकान में दरवाजा बनवाने के लिये एडवांस रुपये दिये। अपना सामान लेने के लिये सोमवार को जब उसकी दुकान पंहुचा तो दुकान मालिक व उसके साथियों ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने सरीला चौकी इंचार्ज से की। पीडित ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज ने उसे ही झूठे मुकदमे में फसाने को कहा है