हमीरपुर: हमीरपुर के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में धर्मगुरुओं व मीडियाकर्मियों ने लिया मतदान प्रतिशत बढ़ाने का उत्तरदायित्व
आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिये शासन प्रशासन रैलियों व जागरुकता गोष्ठियों के माध्यम से हर कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सभी समुदायों के धर्मगुरू, समाज सेवी तथा मीडिया कर्मियों की गोष्ठी में मतदान प्रतिशत बढाने का उत्तरदायित्व सौंपकर मतदाता शपथ दिलाई गई।