हमीरपुर: कचरा डालकर टूटी सीसी को ढकने की कवायद में सुमेरपुर नगर पंचायत पर उठे सवाल, करीब दो माह पूर्व बनी थी सीसी
करीब दो माह पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रोक के बाद रातों-रात आनन फानन में बनाई गई सीसी अचानक धंसकर टूटने पर नगर पंचायत अब उसको कचरा डालकर ढकने की जद्दोजहद कर रहा है। करीब दो माह पूर्व श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के बगल में संस्कृत विद्यालय मार्ग तक 39 लाख रुपए की लागत से सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कराया गया था।