हमीरपुर: मिहुना में निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक की टूटी सीढ़ी, घटिया निर्माण या मामला कुछ और
मिहुना में निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक निर्माण में नमामि गंगे परियोजना के तहत लापरवाही बरतने या अन्य कारणों से ओवरहेड टैंक की सीढ़ी टूट कर लटक गई है। अब इसको तोड़कर नए सिरे से बनाने की कवायद शुरू की गई है। निर्माण कंपनी के अनुसार नक्शे के विपरीत बनने पर इसे तोड़ा गया है। टूटकर लटकने व मानक के विपरीत निर्माण करने का आरोप निराधार है।