कोरांव: बिरहा गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से फटा, घर के अंदर छोटी दुकान व सामान जलकर हुए राख
शनिवार सुबह कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा गांव में एक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। सुबह करीब 10:30 बजे हुए इस हादसे में एक खपरैल घर में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मोहन की पत्नी खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। आग देखते ही परिवार के सभी लोग तुरंत घर से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया।