नौगढ़: नौगढ़ ईदगाह पर उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान रहे मुस्तैद
ईद पर्व पर नौगढ़ मस्जिद और ईदगाह पर उप जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि नमाज अदा करते समय किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान ईदगाह के चारों तरफ मुस्ताक रहेंगे।