मितौली: कस्बा मितौली में सराफा व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर गई महिला ठग ने सोने का कुंडल मुंह में रखकर की चोरी, मामला दर्ज
मामला लखीमपुर खीरी जिले के कस्बा मितौली में आभूषण खरीदने के बहाने सोना चांदी विक्रेता सुरेश रस्तोगी की दुकान पर पहुंची एक महिला ठग ने अनोखे ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महिला ठग ने आभूषण खरीदने के बहाने सोने का कुंडल मुंह में रखकर चोरी की है। महिला ठग चोरी की घटना को अंजाम देखकर फरार हो गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।