मितौली: मैगलगंज कस्बे की बाजार में अनियंत्रित मारुति वैन दो बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान के पास घुसी
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैगलगंज कस्बे की बाजार में रविवार को तेज रफ्तार मारुति वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दो बाईकों को टक्कर मारते हुए मिठाई की दुकान के पास घुस गई है। गनीमत रही की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है।