बाढ़: जदयू जिला अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने कहा- पार्टी में फूट डालने वालों पर होगी कार्रवाई
Barh, Patna | Oct 15, 2024 जदयू के संगठन जिला बाढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने कड़ा कदम उठाते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन में फुट डालने वाले लोगों पर "कारण बताओ"नोटिस जारी की जाएगी। ये बातें उन्होंने मंगलवार करीब 10 बजे मीडिया से बात करते हुए कही।वहीं उन्होंने बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वाले स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के गलत गतिविधियों की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी।