🇮🇳छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कांकेर पुलिस की विशेष पहल।🇮🇳
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर कांकेर पुलिस द्वारा *“Know Your Police”* थीम पर आकर्षक जागरूकता स्टॉल तैयार किया गया, जहां आम नागरिकों को पुलिस की विभिन्न शाखाओं, आधुनिक संसाधनों एवं जनसुरक्षा से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई।
स्टॉल में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशामुक्ति, जनशिकायत एवं सहायता, वैज्ञानिक विवेचना, यातायात जागरूकता और आपातकालीन पुलिस सहायता जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।
साथ ही इंटरसेप्टर वाहन, डायल 112 वाहन एवं FSL वाहन के माध्यम से पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली और त्वरित सहायता व्यवस्था से भी नागरिकों को परिचित कराया गया।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी स्थापित करना, पुलिस की सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
#KankerPolice #KnowYourPolice #ChhattisgarhRajyotsav2026 #ChhattisgarhPolice
#publicawareness
Kanker, Chhattisgarh | Nov 3, 2026