कांकेर जिले के पखांजूर के कापसी में सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों को रोककर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बाछार ने जमकर हंगामा किया। वाहनों से परिवहन परमिट मांगा गया, वहीं मौके पर पहुंचे माइंस सुपरवाइजर को कथित तौर पर धमकाने और धक्का देने का वीडियो भी वायरल हो रहा तथा सुपरवाइजर ने आरोप भी लगाया है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले की जमकर निंदा करते हुए आलोचना किया है....
दरअसल, रविवार रात कापसी चौक पर अजय बाछार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और माइंस की गाड़ियों को रोक दिया। करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। इस दौरान सुपरवाइजर के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद वाहन चालक रात करीब 12 बजे पखांजूर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। चालकों ने सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल माइंस वाहनों का परिवहन बंद बताया जा रहा है।वहीं, कंपनी देवजीत साह का कहना है कि उन्हें धक्का दिया गया और गाली ग्लौज भी किया गया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने फोन
Kanker, Kanker | Nov 3, 2026