कांकेर में युवाओं के बीच चाकूबाजी, CCTV में कैद हुई घटना… वीडियो वायरल
कांकेर शहर के महादेव वार्ड में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. घटना में 1 युवक घायल हो गया है. जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है. घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है. आरोपी युवक अनमोल और पीयूष के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई. विवाद बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने पीयूष पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमे पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी युवक अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है.
चाकूबाजी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर �
Kanker, Kanker | Nov 3, 2026