रंगरा चौक: मछली पट्टी में मिले दर्जनभर एटीएम कार्ड, पुलिस ने शुरू की जांच
ढोलबज्जा बाजार की मछली पट्टी में सफाई के दौरान एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। सभी कार्ड अलग-अलग लोगों के नाम पर और एसबीआई बैंक के बताए जा रहे हैं। सफाईकर्मियों ने कार्ड मिलने की सूचना जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित रखा गया। मामले में साइबर ठगी की आशंका जताते हुए सरपंच ने साइबर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने जांच शुरू