मड़ावरा: मड़ावरा में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों का सामान हुआ खाक
मड़ावरा कस्वे में गुरुवार की रात करीब 10 बजे मुख्य चौराहे पर एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।बताया गया है कि जब दुकानदार दुकान बन्द करके घर पहुँचा तब लोगों ने उसे इस घटना की जानकारी दी और लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीँ सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुँचे।