गुमला: अटरिया पंचायत के फ़ोरी गांव में अवैध खनन के आरोप में दो बालू माफियाओं को जप्त हाईवा के साथ जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | Jan 27, 2025 बालू के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार छापामारी के बावजूद बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। जिला प्रशासन ने अटरिया गांव पंचायत के फ़ोरी गांव में छापामारी की। जहां 4000 घन फिट बालू का भंडारण था। वही दो हाईवा को जप्त किया गया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।